लड़कियाँ बेवफ़ा नहीं होतीं
लड़कियाँ बेवफ़ा नहीं होतीं…
वो हमेशा डरती रहती हैं
मजबूरियों से लिपटी रहती हैं
अपने शिद्दत भरे ख़यालों में
आँसुओं को बहाती रहती हैं…
लड़कियाँ बेवफ़ा नहीं होतीं…
न तो जीती हैं न तो मरती हैं
प्यार करती भी हैं, तो छुपाती हैं
दिल में होते हैं लाखों अरमान
मगर ज़ुबान से कुछ न वो कहती हैं…
लड़कियाँ बेवफ़ा नहीं होतीं…
डरती हैं अपनी रीति और रिवाजों से
अपने प्यार से और अपने साये से
अपने रिश्तों से और अपने दिल की धड़कन से
अपनी ख़्वाहिशों से और अपनी ख़ुशियों से
लड़कियाँ बेवफ़ा नहीं होतीं…
दुआ है मेरी अल्लाह से, मेरे रब से
मिलें सारी ख़ुशियाँ इनको, हम सब से
इनके दिल की हर आरज़ू पूरी हो
न जाने खड़ी हैं तेरे दर पर कब से
लड़कियाँ बेवफ़ा नहीं होतीं…




